मुरादाबाद: थाना नागफनी पुलिस ने सिपाही के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी
थाना नागफानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, इस मामले को लेकर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दसवाँ घाट पर एक युवक नशे की हालत में गाली गलौच कर लोगों के साथ मारपीट कर रहा है,इसी सूचना पर बीट का सिपाही आकाश मौके पर पहुंचा तो मोहित उर्फ टाटा ने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी थी।