दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़े अभियान 'ऑपरेशन आघात' के तहत रातभर व्यापक छापेमारी की, जिसमें 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में 500 पुलिस कर्मियों की 40 अलग-अलग टीमें शामिल थीं, जिन्होंने जिले के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की।