चौसा आदर्श उच्च विद्यालय के खेल मैदान में बिहार खेल प्राधिकरण पटना और जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय मशाल 2025 कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार के दिन करीब एक बजे की गई। बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने किया।