केराकत: अकबरपुर गांव में डॉ. नरसिंह बहादुर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर ग़रीब व असहाय लोगों में नि:शुल्क वितरित किया गया कंबल
केराकत तहसील क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान एवं मां गायत्री बालिका इंटर कालेज के अध्यक्ष डॉ. नरसिंह बहादुर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके बेटों संजय सिंह पप्पू, संतोष सिंह, सतीश सिंह, मनीष सिंह और विनीत सिंह ने पूर्व की भाँति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों के 1000 ग़रीबों में अन्नदान के साथ वितरित कंबल किए।