ग्यारसपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे को एक छोटा विमान काफी नीचे उड़ता हुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर क्षेत्र के लोगों में कौतूहल और चर्चा का माहौल बन गया। कई लोगों ने बताया कि विमान सामान्य उड़ान की तुलना में काफी नीचे था और कुछ देर तक क्षेत्र के ऊपर मंडराता हुआ दिखाई दिया।विमान को देखने के लिए लोग घरों की छतों और सड़कों पर निकल आए।