दनियावां: दनियावां पुलिस ने चौड़ा गांव से लूटकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Daniawan, Patna | Nov 18, 2025 दनियावां पुलिस ने चौड़ा गांव से लूट कांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चौड़ा गांव निवासी प्रवीण कुमार है। लूट कांड की घटना का अंजाम देने के बाद से ही प्रवीण कुमार फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रवीण कुमार को चौड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।