कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत झगड़े के समय वीडियो बनाना व्यक्ति को पड़ा भारी, दबंगों ने की व्यक्ति के साथ मारपीट
Koil, Aligarh | Apr 2, 2024 दो पक्षों में आपस में झगड़ा होते समय एक व्यक्ति के द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। जिसको लेकर दबंग किस्म के लोगों ने व्यक्ति से वीडियो बनाने के लिए मना किया, लेकिन व्यक्ति नहीं माना, इस बात को लेकर दबंगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर डाली, व्यक्ति के द्वारा इस पूरे मामले की जानकारी मंगलवार करीब 9:00 बजे पुलिस को दी, पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही की बात कही है।