बांधवगढ़: ग्राम हर्रवाह में अस्पताल के समीप बाइक की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चा हुआ घायल, बाइक चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज
ग्राम हर्रवाह अस्पताल के पास तेज एवं अनियंत्रित रफ्तार बाइक की ठोकर से शिवा पिता सुनील कुमार उम्र 07 वर्ष निवासी ग्राम हर्रवाह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिस पर आरोपी बाइक चालक यीशु बघेल के विरुद्ध थाना कोतवाली उमरिया में अपराध क्रमांक 484/24 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक अलका पटेल उमरिया थाना कोतवाली द्वारा की जा रही है।