सहजनवा: सहजनवा इलाके में कंटेनर चालक ने कार और दो बाइकों में मारी टक्कर, छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
सहजनवा इलाके में सोमवार की देर रात को अनियंत्रित कंटेनर का कहर देखने को मिला। नशे धुत कंटेनर चालक ने कई वाहनों में टक्कर मार दी, जिसमें छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से एक को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। घटना के बाद चालक गीडा में गाड़ी खड़ी कर भाग गया। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।