जसवंतनगर: चेयरमेन सत्यनारायण की माताश्री के निधन पर शोक की लहर, जनप्रतिनिधियों ने मोहन की मड़ैया आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
पालिका के चेयरमेन सत्यनारायण शंखवार की माताश्री स्वर्गीय शकुंतला देवी का निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक का वातावरण व्याप्त है। शोक व्यक्त करने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधि उनके आवास, मोहल्ला मोहन की मड़ैया पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज बहादुर सिंह एवं बदायूं के सांसद आदित्य के ससुर संजय सिंह ने भी परिवार से मिलें।