हौज खास: आप नेता मनीष सिसोदिया की पदयात्रा पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पार्टी दफ्तर से की प्रेस वार्ता
आप नेता मनीष सिसोदिया की पदयात्रा पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पार्टी दफ्तर से प्रेस वार्ता करते हुए कहा की दिल्ली की जनता से मिलने के लिए मनीष सिसोदिया आज ग्रेटर कैलाश से पदयात्रा शुरू करने वाले थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस पदयात्रा को स्वतंत्रता दिवस की वजह से एक-दो दिन के लिए टाल दिया जाए।