कहरा: ₹12000 के इनामी और वांछित कुख्यात अपराधी फूलों यादव गिरफ्तार, सदर एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Jan 24, 2026 सहरसा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के 12 हजार रुपये के इनामी एवं लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी फूलों यादव उर्फ आशीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी की जानकारी सदर एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ आलोक कुमार ने दी।