मऊ: झांसी मिर्जापुर मुख्य मार्ग में रैपुरा के लालापुर के पास ई-रिक्शा पलटा, मां-बेटे घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
झांसी मिर्जापुर मुख्य मार्ग में रैपुरा के लालापुर के पास आज शनिवार की दोपहर 12:00 बजे ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा सवार मां बेटे श्यामू और मालती निवासीगण खोह घायल हो गए। घायल श्यामू अपने पिता दीनदयाल मां मालती और अपने एक भाई के साथ ई रिक्शा से रैपुरा के खजुरिहा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं दोनों घायलों को सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।