सांगानेर: जयपुर सहित राजस्थान के कई इलाकों में चने के आकार के ओले गिरे, फसलों को हुआ नुकसान, 2 अप्रैल से नया वेदर सिस्टम होगा सक्रिय
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज राज्य में 2 जिलों में आगमी 48 घंटे के भीतर हल्की व मध्यम बारिश की संभावना जताई है। जयपुर सहित आसपास के एरिया में आज सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है। वहीं, 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने और उससे बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में मंगलवार को ओलावृष्टि हुई।