बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री मार्केट में बड़ा हादसा टला, क्रॉकरी शॉप का छज्जा गिरा
बरेली में गुरुवार को शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कुतुबखाना स्थित शास्त्री मार्केट में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक क्रॉकरी शॉप का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह के वक्त की बताई जा रही है। आदित्य भसीन और सुनील भसीन नामक व्यापारी यहां वर्षों से क्रॉकरी की दुकान चला रहे हैं।