प्रयागराज: पुराने पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी दीवार से टकराने पर हुआ भीषण एक्सीडेंट, तीन घायल
पुराने पुल के पास तीन युवक स्कॉर्पियो पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान दीवार से टकरा जाने पर स्कॉर्पियो गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया। तीनों घायल हुए हैं।यह घटना शनिवार रविवार की मध्य रात्रि की है। आज रविवार को करीब 11:00 के आसपास पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की गई है। तथा मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।