विश्व कैंसर दिवस को लेकर बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे के आसपास कैंसर उन्मूलन अभियान के तहत राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण के मद्देनजर गांडेय सीएचसी चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. अबु क़ासिफ हसन के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में शपथ दिलाई गई। यहाँ स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी के एमओ डॉ. मोनिका गाढ़ी के अगुवाई में शपथ लिया।