निघासन: ढकेरवा ननकर से नरेंद्र नगर बेली जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, खस्ता हाल मार्ग से मिलेगी निजात
लखीमपुर खीरी निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ढकेरवा नानकार से लेकर नरेंद्र नगर बेली तक संपर्क मार्ग बीते कई वर्षों से जर्जर अवस्था में था। ग्रामीणों को आने और जाने में भारी समस्याओं से जूझना पड़ता था तेलियार गांव के ग्राम प्रधान अमर सिंह ने मुद्दा उठाया था। सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।