प्रखंड में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यहां प्रमुख संगीता देवी सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरा तिरंगे को सलामी दी। इसके उपरांत 9:45 थाने में पुलिस निरीक्षक सह थानेदार सपन कुमार महथा, एफएस सीएस में अध्यक्ष संजीव तिवारी व सीएचसी में डॉ ईपीलन होरो ने झंडोतोलन किया। सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों व प्रतिष्ठानो में झंडा फहराया गया।