गोरखपुर: फर्जी मेडिकल कंपनी में निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी, पैसा मांगने पर मिली धमकी, शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
शाहपुर इलाके में फर्जी मेडिकल कंपनी में निवेश का झांसा देकर 20 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है।रामजानकी नगर निवासी गौरव शर्मा की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को आशंका है कि मामला संगठित ठगी से जुड़ा हो सकता है।पीड़ित गौरव शर्मा ने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराया हैं