रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवान टोला में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां स्वतंत्रता सेनानी के वंशजों की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।