सिरोंज: शहर में बाल मजदूरी रोकने के लिए काम कर रही संस्था की सदस्य पहुंची थाने
Sironj, Vidisha | Jul 16, 2025 बाल मजदूरी रोकने के लिए काम कर रही एक संस्था की सदस्य दीपा शर्मा शहर की दुकानों पर पहुंचीं। वहां काम कर रहे 4 किशोरों से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें अपने साथ थाने ले आईं। अचानक थाने पहुंचे किशोरों को देखकर हड़कंप मच गया। दुकानदारों से दीपा शर्मा की बहस भी हुई। दुकानदार संस्था की कार्रवाई पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।