आरा: आनंद नगर मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी की पिटाई
Arrah, Bhojpur | Jul 2, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर मामूली विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उसके इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।जानकारी के अनुसार जख्मी महिला टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला निवासी चनरधन राय की 30 वर्षीया पत्नी बेबी देवी है।