पामगढ़: दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में पति, सास और ससुर को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने वाले आरोपी पति महेश कुमार श्रीवास, सास राजकुमारी श्रीवास और ससुर अशोक कुमार श्रीवास को नरियरा गांव से गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 80, 3(5) के तहत जुर्म कर गिरफ्तार किया है।