बांधवगढ़: जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, लंबित प्रकरणों का किया गया निराकरण
उमरिया जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।जिसमें वर्षो से लंबित प्रकरणों को आपसी समझौतों के माध्यम से निराकरण किया गया।इस दौरान जिला न्यायालय परिसर में नगर पालिका,बैंक,विद्युत विभाग के बकाया जमा हेतु स्टॉल भी लगाए गए थे। जिसमे आपसी समझौतों एवं सहमति के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किया गया।