अनूपगढ़: अनूपगढ़ जिला कलेक्ट्रेट के बाहर मसीह समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा की स्वीकृति की मांग को लेकर धरना लगाया
अनूपगढ़ के जिला कलेक्ट्रेट मैं आज मंगलवार को मसीह समाज के लोगों के द्वारा शाम करीब 5 बजे प्रदर्शन किया गया और कलेक्ट्रेट के बाहर धरना लगा दिया। मसीह समाज के लोगों ने बताया कि घडसाना के गांव जालवाली में प्रार्थना सभा की स्वीकृति प्रशासन के द्वारा कैंसिल कर दी गई है। स्वीकृति लेने की मांग को लेकर यह धरना लगाया गया है। हालांकि रात करीब 8 बजे धरना हटा लिया गया।