दरभंगा: 30 जुलाई "LNMU चलो आंदोलन" को लेकर मिथिला महिला कॉलेज में कक्षाओं में जाकर चलाया गया MSU ने चलाया जागरूकता कैंपेन
मिथिला स्टूडेंट यूनियन विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी के नेतृत्व में आगामी 30 जुलाई को प्रस्तावित LNMU चलो आंदोलन के संदर्भ में मिथिला महिला कॉलेज, दरभंगा में कैंपेन चलाया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत MSU कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं की विभिन्न कक्षाओं मे जाकर आंदोलन के उद्देश्यों और इसके महत्व को लेकर संवाद किया। यह जानकारी मंगलवार की शाम 5 बजे दी।