तुलसीपुर: देवीपाटन शक्तिपीठ पर मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी दान कर रहे हैं
14 जनवरी मंगलवार प्रातः 4:00 बजे से ही देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर पर मकर संक्रांति पर्व पर जनपद, गैर जनपद व पड़ोसी देश नेपाल से श्रद्धालु पहुंचकर खिचड़ी दान कर रहे हैं। गुरु गोरखनाथ के तपस्थली के रूप में जाना जाने वाला देवीपाटन शक्तिपीठ पर खिचड़ी पर्व का विशेष महत्व है, श्रद्धालु पहुंचकर गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ा रहे हैं दोपहर 12 बजे तक भारी भीड़ देखी गई।