इंदौर: नशे की लत पूरी करने के लिए नाबालिग से उसके घर में चोरी करवाई, पिता ने दर्ज कराई शिकायत, अशोक नगर का मामला
Indore, Indore | Nov 19, 2024 इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोकनगर में रहने वाले फरियादी राकेश राठौर के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि कुछ लोगों के द्वारा उनके नाबालिक बेटे को नशे की लत लगाई गई और उसे लगातार उसके घर से सोने चांदी के जेवराज चोरी करवाए गए थे। जिसकी जानकारी उनके बेटे के द्वारा ही पूछताछ में उन्हें दी गई है। जिसमें फरियादी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।