कांके: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jul 26, 2024 रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सत्यजीत सरकार के रूप में हुई है. वो पेशे से ठेकेदार था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।