चौरीचौरा: सम्पूर्ण समाधान दिवस में चौरीचौरा पहुंचे कमिश्नर और डीआईजी ने फरियाद सुनी
चौरीचौरा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कमिश्नर अनिल ढींगरा और डीआईजी डॉ एस. चनप्पा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान मौके पर आए 92 मामलों में 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। चौरीचौरा पहुंचे कमिश्नर ने सबसे पहले नायब तहसीलदार संजय सिंह के न्यायालय में पहुंचे।