दांतारामगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक को किया गया रेफर
सीकर के राजपुरा गांव के पास शनिवार रात नौ बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गौतम कुमार व मन्नू कुमार निवासी बिहार बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहिनी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। बाद में दोनों को पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गौतम को सीकर रैफर किया गया है।