तरैया: गलिमापुर में पूर्व विवाद को लेकर ट्रक चालक ने बस कंडक्टर को पीटा, मशरक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
Taraiya, Saran | Dec 1, 2024 मशरक सीएचसी में बस कंडक्टर को तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर में मारपीट में घायल हालत में रविवार की दोपहर 1 बजें के लगभग इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा छतवा गांव निवासी मरई यादव का 35 वर्षीय पुत्र सनोज यादव हैं। घायल ने बताया कि वह आशीष बिहार के बस में कंडक्टर के पद पर काम करता है वहीं पूर्व में ट्रक के चालक से विवाद था।