जमुई: कोर्ट परिसर स्थित शौचालय में संदिग्ध हालत में मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 15, 2024 जमुई कोर्ट परिसर स्थित शौचालय में गुरुवार को संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र रावत के रूप में की गई है।