कांके: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुए अपहरण के बाद हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2024 रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुए अपहरण के बाद हत्या मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी में जगदीश मुंडा और कृष्णा महतो शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त कर लिया है। इस मामले में ग्रामीण एसपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है।