बड़गांव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीएन कॉलेज मैदान पहुंचे, भूपाल नोबल संस्थान के 104वें स्थापना दिवस समारोह में की शिरकत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीएन कॉलेज मैदान पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर उदयपुर पहुंचे और बीएन कॉलेज मैदान में आयोजित भूपाल नोबल संस्थान के 104वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ आदि मौजूद रहे।