पलिया नगर में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ जनता का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर दिखाई दिया। जागरूक नागरिकों ने स्मैक की बिक्री की सूचना पुलिस को दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक कथित नशा फरार हो चुका था स्थानीय लोगों का कहना है यदि समय पर कार्यवाही होती तो आरोपी पकड़ा जा सकता था।