बिहिया: करनामेपुर थाना पुलिस ने माधोपुर चेक पोस्ट से 80 लीटर शराब व बाइक की ज़ब्त, शराब कारोबारी हुआ फ़रार
Behea, Bhojpur | Apr 27, 2024 करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार तथा मुनेश्वर दास ने माधोपुर चेक पोस्ट के पास से एक मोटरसाइकिल पर 80 लीटर देशी शराब को जप्त किया। इस दौरान पुलिस को देख शराब कारोबारी फरार हो गया। इस संबंध में कारनामेपुर पुलिस पदाधिकारी मुनेश्वर दास के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 1/24 दिनांक 27/4/24 दर्ज किया गया है।