ओढ़ कॉलोनी निवासी एक महिला के पश्चिमी यमुना नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। महिला की चप्पल नहर के किनारे मिलने से यह अनुमान लगाया जा रहा है। शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार सत्या देवी (50) रोजाना की तरह सुबह घर का कूड़ा डालने के लिए बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि वह पश्चिमी यमुना नहर की ओर गई थी। नहर किनारे उसकी चप्पल मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।