बेमेतरा: जिला अस्पताल में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ के तहत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का जिला स्तर पर हुआ शुभारंभ
भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा टीबी रोग के उन्मूलन की प्रतिबद्धत्ता को पूरा करने के लिए 07 दिसंबर 2024 से “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़” 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान” प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत आज जिला बेमेतरा के जिला अस्पताल एम सी एच बिल्डिंग में “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़” 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ किया गया।