मड़ियाहू: वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी शालीग्राम मिश्र का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी शालीग्राम मिश्र का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।