हुज़ूर: भोपाल में 14 अगस्त को निकलेगी भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा, 38000 से अधिक वाहन हुए पंजीकृत; MLA की अध्यक्षता में हुई बैठक
Huzur, Bhopal | Aug 3, 2025 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को मुख़र्जी नगर, कोलार से संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़ तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'ऑपरेशन महादेव' में भारतीय सेना की सफलता को समर्पित होगी। रविवार को नमो शिवाय मार्ग स्थित मयूरी गार्डन में विधायक रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में 'कर्मश्री' संस्था की बैठक हुई|