श्रीगंगानगर शहर में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर मास्टर प्लान संघर्ष समिति ने पवनपुरी में कैंडल सभा व मार्च आयोजित किया। वहीं धान मंडी में सीटू की ट्रैक्टर-ट्रॉली यूनियन ने समर्थन सभा की। शुक्रवार शाम 7:00 बजे वक्ताओं ने प्रशासन से मास्टर प्लान लागू कर सड़कों से अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए जनसमर्थन बढ़ाने का आह्वान किया।