बिजनौर: बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा में कलीम कॉलोनी की एक रसोई में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी
Bijnor, Bijnor | Apr 12, 2025 बिजनौर के मोहल्ला गाजियाबाद में स्थित कलीम कॉलोनी में मोईन जफा नाम के एक व्यक्ति के मकान में शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस दौरान रसोई में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।