सरीला: चिकासी पुल बंद होने से बढ़ी दिक्कतें, प्रधानाचार्य व ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान का आश्वासन
हमीरपुर जनपद में चिकासी मुहाना गांव के मध्य स्थित बेतवा नदी पर बने चिकासी पुल की मरम्मत का कार्य होने के कारण 40 दिन के लिए मार्ग पर आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुल बंद होने से चिकासी होते हुए उरई जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को अब जोल्हूपुर मोड़ अथवा राठ के समीप बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर वैकल्पिक मार्ग से होकर जाना और आना होगा।