भरतपुर: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पानी, बिजली और मौसमी बीमारियों संबंधी साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
पानी, बिजली एवं मौसमी बीमारियों की सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने निर्देश दिए कि अधिकारी विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर रखें, ताकि कार्यों को सुगमता के साथ गति देकर पूरा किया जा सके।