सुपौल: सरायगढ़ में अनियंत्रित ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं
Supaul, Supaul | Sep 11, 2025 सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के सरायगढ़ गाँव के पास गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उत्तराखंड से सिलीगुड़ी जा रहा ट्रक (नंबर UP 80 FT 0034) ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर किनारे पलट गया। ट्रक में हरी मटर, मक्का, पनीर, आल ू चिप्स और मिक्स भेज समेत विभिन्न खाद ्य सामग्री लदी हुई थी।