सांगोद. थाना पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने व उत्पात मचाने के आरोप में कार्यवाही करते हुए 5जनों को पकड़ा। कोटा ग्रामीण पुलिस एसपी सुजीत शंकर ने रविवार को सांय 5बजे प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि सांगोद थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में क्षेत्र के बैसार गांव निवासी राजेंद्र किराड़ व लटूरा गांव निवासी शिवराज नायक को गिरफ्तार किया।