बक्सर: जिले में गंगा के उफान से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, जलस्तर 60.71 मीटर पर स्थिर
Buxar, Buxar | Aug 5, 2025 जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पार होने के बाद तबाही का मंजर शुरू हो गया है. बाढ़ के पानी से सदर प्रखंड के अलावा चौसा, सिमरी, चक्की, ब्रह्मपुर व आंशिक रूप से इटाढ़ी प्रखंड प्रभावित हैं. गंगा के दबाव से ठोरा नदी में आये उफान के कारण सदर प्रखंड के गोविंदपुर, पुलियां, हरिपुर, मिलिकियां, ठोरा तथा करहंसी पंचायत की लरई समेत अन्य प्रभावित है.