हरदोई: विद्युत बकायदारों के खिलाफ शुरू हुआ विशेष अभियान, बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं
Hardoi, Hardoi | Oct 31, 2025 विधुत विभाग ने आज से विद्युत बकायदारों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिल बकाया है और वे जमा नहीं कर रहे हैं उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं।बता दें कि गुरुवार को विधुत विभाग ने उपभोक्ताओं को यह सूचना दे दी थी कि शुक्रवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में कोयलबाग कालोनी में विधुत विभाग की टीम पहुंची और कार्यवाई शुरू की है।